उत्तर प्रदेश पुलिस के स्टॉल को “बेस्ट डिस्प्ले स्टैंड” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया
रविन्द्र कुमार कंट्रोल इंडिया

गौतमबुद्धनगर
इस उपलब्धि से उत्तर प्रदेश पुलिस बल गौरवभूषित हुआ जो उत्तर प्रदेश पुलिस की कर्तव्यपरायणता, दक्षता, कार्य-कुशलता और भयमुक्त प्रदेश के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को समर्पित है। पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिह द्वारा अत्यंत अल्प समय में उपरोक्त स्टॉल को तैयार एवं सुसज्जित करवाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी गई। जिस कारण पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्री प्रशांत कुमार द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट व्यावसायिक दक्षता के दृष्टिगत प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।*
*UP International Trade Show 2024 में उपरोक्त “डिस्प्ले स्टैंड” मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों क्रमश; निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक सचिन धामा, मुख्य आरक्षी आदित्य प्रताप सिह, मुख्य आरक्षी अभिषेक, मुख्य आरक्षी मनोज, मुख्य आरक्षी श्रीकान्त शर्मा, मुख्य आरक्षी आदेश कुमार, आरक्षी योगेन्द्र कुमार सिंह, आरक्षी सिद्धार्थ कुमार को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्री प्रशांत कुमार द्वारा उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया