नोएडा

थाना सेक्टर 24 पुलिस व बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड के सम्बन्ध में

कंट्रोल इंडिया ब्यूरो

नोएडा थाना सेक्टर 24 क्षेत्रान्तर्गत सैक्टर 33 नाले की पुलिया पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी कि तभी एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति आरटीओ अन्डर पास की तरफ से आते हुए दिखाई दिये, जिनको रुकने का इशारा किया तो पुलिस वालो को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। जिसमें उनकी मोटरसाईकिल डिस्बैलेंस होकर बैरियर पर टकराकर वहीं गिर गई और जिनमें से एक व्यक्ति अवैध तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा तो पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की कार्रवाई की गई जिसमें एक बदमाश अर्जुन पुत्र राजेन्द्र निवासी 19/20 ब्लाक कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली हाल पता झुग्गी नं0 6/139 त्रिलोकपुरी दिल्ली, उम्र करीब 36 वर्ष पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार घायल बदमाश से एक तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा चोरी की गई एक मोटरसाइकिल स्पैलण्डर प्लस रजि0 नं0 डीएल 5एस बीए 2970 बरामद हुई। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल सैक्टर 39 नोएडा रवाना किया गया तथा काम्बिंग के दौरान घायल अभियुक्त के साथी देव सिंह उर्फ अन्ना पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी म0नं0 20/80 कल्याणपुरी दिल्ली, उम्र करीब 22 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।


*अभियुक्तों का विवरण*
1. अर्जुन पुत्र राजेन्द्र निवासी 19/20 ब्लाक कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली हाल पता झुग्गी नं0 6/139 त्रिलोकपुरी दिल्ली, उम्र करीब 36 वर्ष
2. देव सिंह उर्फ अन्ना पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी म0नं0 20/80 कल्याणपुरी दिल्ली, उम्र करीब 22 वर्ष

*अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास*
*अर्जुन उपरोक्त*-
1. मु0अ0सं0 008/2022 धारा 392 भादवि थाना सैक्टर 20 नोएडा गौतमबुद्धनगर
2. मु0अ0सं0 153/2022 धारा 398/401 भादवि थाना फेस-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर
3. मु0अ0सं0 155/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर
4. मु0अ0सं0 158/2022 धारा 414 भादवि थाना फेस-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर
5. मु0अ0सं0 3081/2018 धारा 379/411 भादवि थाना निहाल विहार दिल्ली
6. मु0अ0सं0 680/2013 धारा 392/411/34 भादवि थाना कल्याणपुरी दिल्ली
7. मु0अ0सं0 874/2014 धारा 379/411 भादवि थाना गाजीपुर दिल्ली
8. मु0अ0सं0 651/2023 धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना शकरपुर दिल्ली
9. मु0अ0सं0 4508/2018 धारा 379 भादवि थाना प्रशान्त विहार दिल्ली
10. मु0अ0सं0 516/2023 धारा 379/411 भादवि थाना अशोक विहार दिल्ली
11. मु0अ0सं0 41528/2017 धारा 379/411 भादवि थाना ई-पुलिस स्टेशन दिल्ली
12. मु0अ0सं0 4508/2018 धारा 379/411 भादवि थाना ई-पुलिस स्टेशन दिल्ली
13. मु0अ0सं0 5839/2018 धारा 379/411 भादवि थाना ई-पुलिस स्टेशन दिल्ली
14. मु0अ0सं0 0268/2020 धारा 324/34 भादवि थाना कल्याणपुरी दिल्ली
15. मु0अ0सं0 341/2023 धारा 379/411 भादवि थाना हरिनगर दिल्ली
16. डीडी नं0 038ए/2018 धारा 41(1)डी सीआरपीसी थाना पंजाबी बाग दिल्ली

*देव सिंह उपरोक्त*-
1. मु0अ0सं0 899/2023 धारा 379/356/411/34 भादवि थाना कल्याणपुरी दिल्ली
2. मु0अ0सं0 306/2024 धारा 25/54/59 भादवि थाना कल्याणपुरी दिल्ली
3. मु0अ0सं0 237/2023 धारा 379/411 भादवि थाना शकरपुर दिल्ली
4. मु0अ0सं0 864/2023 धारा 379/411 भादवि थाना शकरपुर दिल्ली

* बरामदगी का विवरण*
1. एक तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद ।
2. एक चोरी की गई मोटरसाईकिल स्पैलण्डर प्लस रजि0 नं0 डीएल 5एस बीए 2970 बरामद ।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button