अयोध्या

सिस्टम में सुधार और जिम्मेदारी का निर्वाह: अंतरिक्ष तिवारी का महत्वपूर्ण संदेश

अयोध्या ब्यूरो प्रमुख संतोष सिंह (कंट्रोल इंडिया)

अयोध्या ब्यूरो प्रमुख संतोष सिंह (कंट्रोल इंडिया)

वार्ड पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका, विधान सभा और लोकसभा के सभी स्तरों के जन प्रतिनिधि और अधिकारी जनता के बीच अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। यदि ये जन प्रतिनिधि और अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह सही तरीके से करें, तो निश्चित ही जनता की समस्याओं का समाधान जल्दी हो सकता है।
प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी जैसे उच्च पदों पर बैठे व्यक्ति निचले स्तर की समस्याओं का समाधान सीधे तौर पर नहीं कर सकते। उनका काम केवल आदेश देना होता है, और जब तक नीचे के अधिकारी इन आदेशों को सही से लागू नहीं करेंगे, तब तक सिस्टम में सुधार संभव नहीं होगा। सबसे बड़ी गलती निचले स्तर पर होती है, क्योंकि किसी भी व्यवस्था की बुनियाद नीचे से ही बनती है, न कि ऊपर से।
अगर निचले स्तर के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएं, तो शायद जनमानस की समस्याओं का समाधान शीघ्र हो सके। जो अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं करते, वे ही सिस्टम में अव्यवस्था का कारण बनते हैं। किसी भी सरकार के शीर्ष पदों पर बैठे व्यक्ति सिर्फ आदेश दे सकते हैं, परंतु नीचे स्तर पर काम सही से नहीं होगा तो व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है।

तब तक शोषित, वंचित और पीड़ित लोगों को सही मदद नहीं मिल पाएगी, और जो भारत सोने की चिड़ीया कहा जाता था, वह फिर से पुनः नहीं बन पाएगा। क्योंकि “हम सुधरेंगे, जग सुधरेगा” यही हमारा और आपका उद्देश्य और संकल्प होना चाहिए।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button