
थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा सै0-82 कट भंगेल पर चेकिंग के दौरान एक बिना नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्तियो को रूकने का इशारा किया गया तो वह नही रूके और मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल को मोड़कर नाले की पटरी पर भागने लगे और स्वयं को घिरता देखकर मोटरसाइकिल को वही गिराकर दोनो अभियुक्त पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे जिसपर पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में दोनो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशो की पहचान 1.हनीफ पुत्र खुर्शीद निवासी गांव घाघोट, थाना चांदहट, जिला पलवल हरियाणा उम्र करीब 32 वर्ष 2.शकील पुत्र अफसर निवासी गांव घाघोट, थाना चांदहट, जिला पलवल, हरियाणा उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। बदमाशो के कब्जे से 02 अवैध देशी तमंचे .315 बोर मय 02 खोखा कारतूस .315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट व 26 एटीएम कार्ड भिन्न-2 बैंको के बरामद हुए है। घायल बदमाशो को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। दोनो अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जो एनसीआर क्षेत्र में लोगो की मदद के बहाने धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड को बदलकर उनके पैसै निकाल लेते थे। इनके सम्बन्ध में अन्य जानकारी की जा रही है।*
अभियुक्तों का विवरणः*
1.हनीफ पुत्र खुर्शीद निवासी गांव घाघोट थाना चांदहट, जिला पलवल, हरियाणा उम्र करीब 32 वर्ष।
2.शकील पुत्र अफसर निवासी गांव घाघोट थाना चांदहट, जिला पलवल, हरियाणा उम्र करीब 25 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः
1-एक मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस रंग काला बिना नम्बर प्लेट
2-26 एटीएम कार्ड भिन्न-भिन्न बैंको के
3-02 अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय 02 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस
*आपराधिक इतिहास का विवरणः*
अभियुक्त हनीफ
1.मु0अ0सं0 902/2018 धारा 401,420 भा0द0वि थाना जहांगीराबाद जिला बुलन्दशहर।
2.मु0अ0सं0 122/2020 धारा 379/420 भा0द0वि0 थाना जेवर जिला गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 545/2021 धारा 379/411/420 भा0द0वि0 थाना दनकौर जिला गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं0 546/2021 धारा 379/411/420 भा0द0वि0 थाना दनकौर जिला गौतमबुद्धनगर।
5.मु0अ0सं0 547/2021 धारा 379/411/420 भा0द0वि0 थाना दनकौर जिला गौतमबुद्धनगर।
6.मु0अ0सं0 395/2021 धारा 379/411/420 भा0द0वि0 थाना रबुपुरा जिला गौतमबुद्धनगर।
7.मु0अ0सं0 499/2021 धारा 201/34/379/420 भा0द0वि0 थाना विलासपुर गुरुग्राम हरियाणा।
अभियुक्त शकील
1.मु0अ0सं0 190/24 धारा 379/411/420 भा0द0वि0 थाना सै0-49 नोएडा, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 191/24 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट भा0द0वि0 थाना सै0-49 नोएडा, गौतमबुद्धनगर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः*
1-विन्ध्याचल तिवारी प्रभारी निरीक्षक, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
2-उ0नि0 कपिल पाण्डेय, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
3-उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
4-उ0नि0 नितिन कुमार, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
5-उ0नि0 प्रियम मिश्रा, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
6-है0का0 सुभाष चन्द्र , थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
7-है0का0 संदीप कुमार थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर।
8-है0का0 जुबैर रिजवी थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
9-है0का0 विकास राणा थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
10-का0 संजय सिंह, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
11-का0 भूदेव थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
12-का0 अंकित कुमार थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर।
13-का0 संजेश कुमार थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर।