अपराधउत्तर प्रदेशमैनपुरी

संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ पर मिला युवक का शव। परिजनों ने हत्या की आशंका की जाहिर

मनोज कुमार शर्मा कंट्रोल इंडिया ब्यूरो मैनपुरी

मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र में नगला कंज गांव में एक युवक का शव नीम के पेड़ से पर लटका मिला। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की तो मृतक की पहचान राजन पुत्र दूरबीन सिंह के रूप में हुई है। जो शनिवार रात से लापता था। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच में जुट गई हैं। मौत का सही कारण ओर वजह पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगी।जानकारी के बाद पहुंचे परिजनों में शव देखते ही चीख पुकार मच गई है।

परिजनों के अनुसार मृतक शनिवार रात किसी से मिलने
की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन पूरी रात
वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका
कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा। रात करीब 8 बजे तक मृतक अपने भाई साथ था, इसके बाद वह कहीं चला गया। सुबह जानकारी मिली कि उसका शव पेड़ से लटका
हुआ है। परिजनों ने शक जाहिर करते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई है कि उसकी हत्या कर फांसी पर लटकाया गया है।

जब बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह से घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। प्रारंभिक जांच चल रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button