बुलन्दशहर

5 दिवसीय श्रीराम कथा का संगीतमय संपूर्ण वर्णन रामायण का भावार्थ वर्णन

रविंद्र गौड़ कंट्रोल इंडिया ब्यूरो स्याना


5 दिवसीय श्रीराम कथा का रामायण के माध्यम से संगीतमय भावार्थ गांव ककरई में शुरू हुई।

स्याना राजेश शर्मा और शीतल शर्मा द्वारा कराए जा रहे 5 दिवसीय संगीतमय रामायण के माध्यम से श्रीराम कथा के आयोजन की शुरुआत श्रीराम सिया के पूजन और रामायण की आरती से शुरू हुई। पूजा हरिप्रकाश शर्मा ने कराई उन्होंने बताया कि रामायण का अनुवाद तो रामायण में पढ़ा जा सकता है परंतु उसके भाव समझने के लिए इंसान को शांत चित्त से अध्ययन और मनन करने की आवश्यकता होती है। मुख्य रूप से रामायण के प्रथम दिन राजेश शर्मा, कांछिद शर्मा, प्रवेश शर्मा और रामायण वाचक विक्की सिंह , सुनील कुमार शर्मा, सुशील कुमार शर्मा ने श्रोताओं का मन मोह लिया।
बालक गोविंद शर्मा ने रामायण को बखूबी गाया और उसके अर्थ को श्रोताओं को समझाया। गरिमा शर्मा और महिमा शर्मा दोनों बहनों ने रामायण का पाठ जब शुरू किया तो सभी उपस्थित श्रोता भक्ति भाव से झूमने लगे। रात और दिन श्रोता श्रीराम कथा सुनने को खाकर आनंद विभोर हो जाते हैं।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button