उत्तर प्रदेश

भगवान परशुराम की शिक्षाओं को आत्मसात करने से होगा इस्लामिक आतंकवाद का अंत

मनोज शर्मा कंट्रोल इंडिया ब्यूरो

आगरा । आगरा नगरी में भगवान परशुराम कुटुंब यात्रा अपार उत्साह और नई ऊर्जा के साथ निकाली गई। कुटुंब यात्रा का नगर वासियों ने जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया। कुटुंब यात्रा के आयोजन में जनसहयोग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण शिरोमणि मनोज शर्मा, राष्ट्रीय संचालक आरती शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार संतोष राष्ट्रवादी, पंडित कमल शर्मा, पंडित कैलाश नारायण मिश्रा और राहुल चतुर्वेदी का अतुलनीय योगदान रहा।
जनसहयोग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम का जीवन मानवता की रक्षा और शत्रुओं के संहार पर समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान परशुराम ने 36 बार मानवता की रक्षा के लिए पृथ्वी को द्रोहियों से मुक्त करवाया था, उसी प्रकार भगवान परशुराम की शिक्षाओं को आत्मसात करके भारत को इस्लामिक आतंकवाद से मुक्त कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने मानवता के शत्रुओं के संहार के लिए सदैव शस्त्र उठाया।
राष्ट्रीय संरक्षक आरती शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज का एकजुट होना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ब्राह्मण समाज को शास्त्र विद्या के साथ शस्त्र विद्या में भी महारथ हासिल कर देश और देश के नागरिकों की सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने पहलगाम में 27 हिंदुओं की निर्मम हत्या को मानवता पर कलंक बताया। भगवान परशुराम के वंशज आतंकवादियों से उनकी इस नापाक हरकत का बदला लेकर रहेंगे।
पत्रकार संतोष राष्ट्रवादी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम का जीवन शौर्य का प्रतीक रहा है। मानवजाति सदैव भगवान परशुराम की ऋणी रहेगी। उन्होंने हिन्दू समाज से भगवान परशुराम के समान शस्त्रधारी बनकर सनातन धर्म को सनातन द्रोहियों से बचाने का आह्वान किया। ममता शर्मा, सौनी त्रिपाठी, राखी शर्मा, अनूप शर्मा, अनामिका मिश्रा, बबिता पाठक, जितेन्द्र पचौरी आदि बड़ी संख्या में विप्र जन उपस्थित थे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button