उत्तर प्रदेशबुलन्दशहर

भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने संघटन विस्तार किया

रबिन्द्र कुमार कंट्रोल इंडिया

भारतीय किसान यूनियन क्रांति के नेतृत्व में जनपद बुलंदशहर के ग्राम पचौता में एक पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में पचौता सहित आसपास के गाँवों से भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे। पंचायत के दौरान संगठन का विस्तार किया गया और निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई: उदयवीर भाटी – जिला अध्यक्ष बुलंदशहर
विजेंद्र सिंह यादव – जिला उपाध्यक्ष हरकेश सोलंकी – तहसील अध्यक्ष ठाकुर हरेंद्र सिंह – तहसील अध्यक्ष दीपक सोलंकी – ब्लॉक अध्यक्ष
संजीव भाटी – ब्लॉक अध्यक्ष
रघुराज नेताजी – ब्लॉक सचिव
नए पदाधिकारियों को सदस्यता दिलाई गई और शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष परविन्दर सिंह यादव ने कहा कि UPSIT से लगभग 10 गाँवों के किसान लगातार शोषण और परेशानियों का सामना कर रहे हैं। खाद, बीज, डीएपी, यूरिया व कीटनाशक जैसी मूलभूत सुविधाएँ उन्हें सरकारी स्तर पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। प्रदेश सरकार से माँग की गई कि इन किसानों की समस्याओं पर तत्काल विचार कर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इसके अतिरिक्त ग्राम धरारी, हिनौती, लोहाकर, खबरा आदि में हाल ही में हुई चकबंदी प्रक्रिया में भारी खामियाँ पाई गईं। किसान इन खामियों को दुरुस्त कराने के लिए रोज़ाना अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, परंतु संबंधित अधिकारियों द्वारा सुधार कार्य के बदले पैसों की माँग की जा रही है। गरीब किसान आर्थिक स्थिति के कारण यह राशि देने में असमर्थ हैं और न्याय से वंचित हो रहे हैं।
यूनियन ने निम्न माँगें रखीं:
1. चकबंदी की खामियों की उच्च स्तरीय जाँच कराई जाए।
2. दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
3. किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।
पंचायत में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
एम.पी. यादव – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
शिवदत्त अधना – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
विनोद यादव – युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
सोनू यादव – प्रदेश संगठन मंत्री
दीपक पहलवान – प्रदेश सचिव
प्रेम सिंह – प्रदेश महासचिव
जोगिंदर सिंह – जिला उपाध्यक्ष
रविंद्र यादव – नगर निगम अध्यक्ष, खोडा
विजयनगर – प्रदेश सचिव
लोकेश पहलवान – प्रदेश उपाध्यक्ष
मनीष यदुवंशी
रविंद्र यादव – मेरठ मंडल प्रभारी
मोहित अधना – युवा प्रदेश सचिव
मलिक पहलवान – बाजितपुर
सत्यम यादव
पंचायत में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button