उत्तर प्रदेश

खेत पर जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर हुई दर्दनाक मौत

मनोज कुमार शर्मा कंट्रोल इंडिया ब्यूरो मैनपुरी

 

मैनपुरी के औछा थाना क्षेत्र में खेत पर जा रहे युवक को तेज
रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य वहां पहुंच गए
और युवक को घायल अवस्था में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां डॉक्टरों से देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। आकस्मिक हुई मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव ईसई निवासी ओमवीर पुत्र महेंद्र पाल अपने खेतों की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह भोलूपुरा तिराहे के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर में उसको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक को घायल अवस्था में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां डॉक्टरों से देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया।
जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button