उत्तर प्रदेश

विद्युत करंट से एक बालक और एक किशोर की हुई दर्दनाक मौत

मनोज कुमार शर्मा कंट्रोल इंडिया ब्यूरो मैनपुरी

मैनपुरी। जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्र मे हुए हादसे में विद्युत करंट से एक बालक और एक किशोर की मौत हो गई। आकस्मिक हुई इन घटनाओं से परिजनों में चीख पुकार मच गई है। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश है। उनका आरोप है कि विभाग की लापरवाही से हाईटेंशन लाइन के तार झूल रहे हैं। खंभे दूर से होने कई जगह तार काफी नीचे हो गए हैं।
पहली घटना घिरोर थाना क्षेत्र के गांव गोधना की है। गांव गोधना निवासी दिलीप सिंह का पुत्र आरव (12) रविवार की सुबह 9 बजे घर के पास खेत में खेल रहा था। यहां टेंट का कुछ सामान पड़ा था। आरव ने टेंट का लोहे का पाइप उठाया तो सीधा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में छू गया। जिससे आरव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन पहले उसे सीएचसी गोधना पर ले गए जहां से गंभीर स्थित देख उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव लौट आए।

वहीं दूसरी घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी घनश्याम सिंह सेवानिवृत्त फौजी अपने भाई कमलेश के साथ शहर में सिरसागंज रोड पर निवास करते हैं। रविवार की सुबह कमलेश का इकलौता पुत्र अंश (14) घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गया था इस हैंडपंप में सबमर्सिबल पड़ी हुई थी। हैंडपंप में बिजली का करंट आ रहा था जैसे ही अंश ने उसे पकड़ा वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश है। उनका आरोप है कि निगम की लापरवाही से हाईटेंशन लाइन के तार झूल रहे हैं। खंभे दूर से होने कई जगह तार काफी नीचे हो गए हैं। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया। विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी विभाग के कर्मचारी गहरी नींद में सोए हुए हैं।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button