नोएडा

जानिए आखिर किसको मिली भाजपा के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी

कन्ट्रोल इंडिया ब्यूरो

नोएडा महानगर में भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है सोमवार को नोएडा भाजपा के सात मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित कोई गए।
जिनमें नीरज चौधरी को अटल बिहारी वाजपेई मंडल,रामकिशन को श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल,मनीष तिवारी को कृष्णानगर मंडल, शशिधर उपाध्याय को दीनदयाल उपाध्याय मंडल,प्रदीप चौहान को सैनिक बिहार मंडल व गौतम शर्मा को शहीद भगत सिंह मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया,
भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष ने बताया कि मंडलों के चुनाव अधिकारी ने सभी आवेदनों को भाजपा हाईकमान द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी व कौशांबी के पूर्व सांसद विजय सोनकर जी को सौंपा गया था। मंडल में तीन तीन लोगों का पैनल बनाकर प्रदेश हाईकमान को भेजा गया,वहां से एक नाम पर मोहर लगाकर मंडल के अध्यक्ष की घोषणा सोमवार को प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय जी ने की ।इसके मंडल अध्यक्षों को बंधाई देने वाले का तांता शुरू हो गया।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button