उत्तर प्रदेश

मैनपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता। अवैध शराब की 628 पेटियों के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

मनोज कुमार शर्मा कंट्रोल इंडिया ब्यूरो मैनपुरी

*पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत 50लाख रुपए आंकी गई है।*


मैनपुरी में एसओजी टीम और बिछवां थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 628 पेटियां शराब की पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है।पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने 628 पेटियां शराब के साथ दिलीप चौधरी नामक तस्कर को गिरफ्तार किया। जो राजस्थान के बाड़बेर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह चंडीगढ़ से शराब लेकर बिहार जा रहा था।

पकड़ी गई शराब जुबली और ब्लैक स्क्वाड ब्रांड की है। जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए है। इसके अलावा, शराब के साथ एक कंटेनर ट्रक भी बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button