
नोएडा । थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सीएनजी पम्प के पास सर्विस रोड़ पर एक मोटरसाइकिल को आता देख रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति नही रुके और पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति सर्विस रोड़ से फेस-2 की तरफ भागने लगे। तभी सामने से पुलिस टीम को आता देखकर हड़बड़ाहट में बदमाशो की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गयी जिस पर बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश सुमित पुत्र प्रमोद सिंह निवासी ग्राम अंगरैया जैथरा, थाना जैथरा, जिला एटा के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा उसका 01 अन्य साथी विनोद पुत्र अमर निवासी ग्राम महमुदपुर, थाना हरदुआगंज, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश को भागने का प्रयास करते समय पुलिस टीम द्वारा पीछा कर गिरफ्तार किया गया। बदमाशो के कब्जे से बिना नम्बर प्लेट की पैशन मोटरसाइकिल, घायल बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस, अभियुक्त विनोद के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद हुआ है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।*
*अभियुक्तों का विवरणः*
1.सुमित पुत्र प्रमोद सिंह निवासी ग्राम अंगरैया, जैथरा, थाना जैथरा, जिला एटा।
2.विनोद पुत्र अमर निवासी ग्राम महमुदपुर,थाना हरदुआगंज, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश।
*बरामदगी का विवरणः*
1.एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो0 बिना नम्बर प्लेट
2.अभियुक्त सुमित के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर
3.अभियुक्त विनोद के कब्जे से 01 अवैध चाकू
*पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरणः*
1.मु0अ0सं0 403/2020 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना जैथरा, जिला एटा।
2.मु0अ0सं0 548/2024 धारा 109/317(2)बीएनएस व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 509/2024 धारा 305ए बीएनएस थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः*
1-विन्ध्याचल तिवारी प्रभारी निरीक्षक, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
2-उ0नि0 राधेश सक्सेना, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
3-उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
4-उ0नि0 अमित पटेल थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर।
5-उ0नि0यूटी विकास कुमार, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
6-है0का0 गोविन्द कुमार, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
7-हे0का0 चेतन कुमार थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर।
8-का0 राजीव राणा, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
9-का0 कपिल धामा, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
10-है0का0 आशीष, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
11-है0का0 जुबैर रिजवी थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर
12-का0 संजय सिंह, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर
13-का0 भूदेव थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।