दादरी की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।
कंट्रोल इंडिया ब्यूरो

जिला राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, दादरी, गौतम बुद्ध नगर में 07-11-2024 को उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सी०एल०एफ० स्ट्रकचर एवं मैनेजमेंमट (ओ०बी+ई०सी०) विषयक ब्लॉक दादरी की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ के सुअवसर पर डॉ०प्रियंका शर्मा (जिला प्रशिक्षण अधिकारी) द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सनस नीलू जयसवाल (एस०आर०पी०) व शालनी सिंह (डी०आर०पी०) भी उपस्थित थी।
डॉ० प्रियंका शर्मा द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कलस्टर लेवल फेडरेशन की परिकल्पना, महिला पुरूष बराबरी, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका, सी०एल०एफ० के पदाधिकारियों का चयन आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षण में मौजूद सी०एल०एफ० के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उनका महत्व, समूहों को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनानें में अन्य सदस्यों की अपेक्षा अधिक होता है। अतः वे अपना कार्य पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करें। स्वयं सहायता समूहों को नियमित बैठक एवं पंचसूत्रों का पालन कर स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय करना होगा ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में भी अपना अहम् योगदान दे सके।
कार्यक्रम में 40 महिलाएं उपस्थित रही कार्यक्रम का समापन दिनांक 09-11-2024 को प्रमाण पत्र वितरित कर किया जाएगा। महिलाओं को भोजन, प्रशिक्षण सामग्री संस्थान की तरफ से निःशुल्क उपलब्ध कराई गई