उत्तर प्रदेश

डीएम ने एडीएम प्रशासन सहित सम्बंधित अधिकारियों के साथ छठ पूजा पर्व की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बुलन्दशहर ब्यूरो

बुलन्दशहर। छठ पूजा पर्व को हर्सोल्लास के साथ मनाए जाने हेतु श्रद्धालुओं के लिए कोतवाली देहात के अंतर्गत अड़ौली नहर घाट पर छठ पूजा के लिए तैयारियों कराई जा रही हैं। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहित सम्बंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए गए कि घाट पर साफ सफाई, प्रकाश, पेयजल आदि सभी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। महिलाओं के लिए पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम बनाए जाने के भी निर्देश भी दिए। घाट पर सुरक्षा के दृष्टिगत गहरे पानी में बैरिकेटिंग, संकेतक लगाने एवं सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की तैनाती करने के निर्देश दिए। छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्यों से भी वार्ता की गई जिस पर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा कहा कि प्रशासन को ओर से सभी व्यवस्था कराई जा रही है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 प्रशान्त कुमार, उप जिलाधिकारी सदर नवीन कुमार, ईओ नगर पालिका सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button