उत्तर प्रदेश

भाईदूज पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी।

*मनोज कुमार शर्मा कंट्रोल इंडिया ब्यूरो मैनपुरी*

*भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज जी की भव्य शोभायात्रा आज घूम धाम से निकाली जायेगी।*

*मनोज कुमार शर्मा कंट्रोल इंडिया ब्यूरो मैनपुरी*

मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाईदूज पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डाॅ0 चन्द्रमोहन सक्सेना ने बताया कि हर वर्ष की अपेक्षा हर वर्ष भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा को भव्य बनाने के प्रयास किये गये है। शोभायात्रा में डेढ़ दर्जन से अधिक झांकियां, बैण्ड और रोड शो शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष राजीव कुलश्रेष्ठ एड0 ने बताया कि आज 3 नवंबर रविवार को नगर के पुरानी मैनपुरी से श्री चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा सायं 5 बजे भगवान के पूजन के साथ शुरु होगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों की मौजूदगी रहेगी।
महामंत्री प्रमोद सक्सेना, कार्यक्रम प्रभारी राजू सक्सेना रंगशाला, प्रवीन सक्सेना एड0, डॉ. सूर्यमोहन सक्सेना, नगर युवा प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष अमित जौहरी एड0, महासचिव विकास नंदन कुलश्रेष्ठ एड0, जयराज कुलश्रेष्ठ ने अधिक से अधिक लोगों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button